
खगड़िया: जनसमाधान दिवस में डीएम विक्रम विरकर ने सुनीं आमजन की समस्याएं…समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
खगड़िया: जनसमाधान दिवस में डीएम विक्रम विरकर ने सुनीं आमजन की समस्याएं…समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार 31 जुलाई को
समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित जनसमाधान दिवस में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का नियमानुसार, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसमाधान दिवस में अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया एवं गोगरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौथम, अंचल कार्यालय बेलदौर एवं गोगरी, नगर परिषद खगड़िया, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, जिला भू-अर्जन विभाग तथा अभिलेखागार कार्यालय से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन करें, ताकि नागरिकों को समय पर राहत एवं सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





