
SDM बने वैभव वात्सल्य की सफलता पर हुआ सत्यनारायण पूजा…खगड़िया के कई गणमान्य लोग हुए शामिल…
SDM बने वैभव वात्सल्य की सफलता पर हुआ सत्यनारायण पूजा…खगड़िया के कई गणमान्य लोग हुए शामिल…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर 41वीं रैंक प्राप्त करते हुए SDM पद पर चयनित होकर खगड़िया जिले का मान बढ़ाने वाले वैभव वात्सल्य की सफलता के उपलक्ष्य में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्याधार स्थित शीतल सदन परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
वैभव वात्सल्य, अलौली प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार एवं शिक्षिका स्मिता कुमारी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार के साथ-साथ जिले में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर परिवार की ओर से चाचा संपत कुमार, राजू कुमार, राजेश कुमार सहित भाई अर्चित एवं रचित ऋषि, अमन कुमार ऋषि ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर यादव, जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, वरीय अधिवक्ता अजय सिंह, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, नंदू यादव सहित पुरुषोत्तम कुमार( संपादक, कौशी एक्सप्रेस) तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने वैभव वात्सल्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी आमंत्रित अतिथियों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों के लिए भोजन (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई। सभी अतिथियों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया और परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक आस्था, खुशी और उत्सव से सराबोर रहा।
वहीं चाचा लोकप्रिय समाजसेवी राजेश यादव भावुक होते हुए कहा कि भतीजा वैभव वात्सल्य ने आज पूरे परिवार के साथ-साथ खगड़िया जिले का मान बढ़ाने का काम किया है। बचपन से ही वह पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा। आज उसकी मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है कि उसने 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर SDM पद प्राप्त किया है। यह पल परिवार के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। हमें विश्वास है कि वैभव आगे भी अपने कार्यों से समाज और जिले का नाम रोशन करेगा।
वहीं वैभव वात्सल्य ने पुरुषोत्तम कुमार (पत्रकार सह संपादक) को बताया कि इस सफलता के पीछे उनके स्वर्गीय दादा स्व. शीतल प्रसाद यादव के आदर्श, माता-पिता का आशीर्वाद, पूरे परिवार का सहयोग और लगातार की गई मेहनत सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि सफलता एक दिन जरूर मिलती है।
इस अवसर पर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वैभव वात्सल्य की यह सफलता न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे खगड़िया जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




