
जयंती: जॉर्ज साहब के आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
जयंती: जॉर्ज साहब के आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में बुधवार को समता पार्टी के संस्थापक, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की 96वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज साहब अमर रहें के गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का जॉर्ज साहब से पारिवारिक संबंध रहा है, जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व और विचारों को निकट से जानने का अवसर मिला। उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल ने कहा कि जॉर्ज साहब गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों और शोषितों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने जीवनभर जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने 1974 के ऐतिहासिक रेल कर्मचारी आंदोलन तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के विरुद्ध उनके संघर्ष को भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर बताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहाब उद्दीन, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन ने कहा कि वास्तव में जॉर्ज साहब राष्ट्र के महान विभूति थे। मौके पर सतीश आनंद,पंकज चौधरी, पंकज गुप्ता, अनुज कुमार शर्मा, जयप्रकाश मौर्य, कमल किशोर पटेल, पार्वती देवी,वंदना भारती, गुरुदेव सिंह, उमा देवी, रीता कुमारी एवं सुभाष कुमार यादव सहित दर्जनों पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज साहब को देश के सच्चे सपूत थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




