खगड़िया: श्रद्धांजलि सभा में जुटा जदयू परिवार… अरविंद मोहन का योगदान रहेगा सदैव प्रेरणास्रोत : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया: श्रद्धांजलि सभा में जुटा जदयू परिवार… अरविंद मोहन का योगदान रहेगा सदैव प्रेरणास्रोत : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज 26 मई को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रांको चन्द्र नगर स्थित अनुराधा कुटीर परिसर में अवस्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति शेष अरविंद मोहन की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत अरविंद मोहन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का कर्मठ, मिलनसार और निष्ठावान सिपाही बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि अरविंद मोहन समता पार्टी के दौर से ही संगठन की रीढ़ के रूप में सक्रिय रहे और उन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अरविंद मोहन ने संगठन को मजबूत करने में जो योगदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उनका असामयिक निधन जदयू परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
मौके पर जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह, जदयू के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, विधानसभा प्रभारियों में पंकज कुमार पटेल,अजय मंडल, धर्मेंद्र महतो, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्यों में दीपक सिन्हा व नीलम वर्मा, मदन मोहन मेहता, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून,जिला उपाध्यक्ष सुनित चौधरी, अनिल जयसवाल, निर्मला कुमारी, लोहा सिंह, राकेश मोहन सिन्हा,शहाब उद्दीन, ललित चौधरी, वीणा पासवान,अविनाश पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला महासचिव राजीव रंजन, पंकज चौधरी,फिरदोस आलम,अनुज शर्मा, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, जयप्रकाश मौर्य, पंकज गुप्ता, मुन्नी जयसवाल, गीता कुमारी,ललन कुमार मुखिया, सुनील कुमार, टुनटुन कुमार सिंह, भविष्य सिंह,रामउदय सिंह, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, प्रियांशु शील,दीपक सिन्हा की पुत्री स्वर्णा मोहन सिन्हा, गिरीशचंद्र चौधरी, विपिन प्रजापति, हरिचरण राम आदि पार्टी के पदाधिकारियों सहित जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि अरविंद मोहन राजनीतिक ,सामाजिक एवं खेल क्षेत्र के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ संगठन की सेवा की और अपना परचम लहराया। उनके निधन से पार्टी ने एक जुझारू और ईमानदार साथी को खो दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद भैया का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए अनुशासन, समर्पण और संघर्ष का मिसाल बना रहेगा।
सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक दो मिनट का मौन रखकर और प्रार्थना के साथ हुआ।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close