खगडि़या: DM आलोक रंजन घोष एवं SP मीनू कुमारी ने आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा-  होली पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनायें…असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी…

खगडि़या: DM आलोक रंजन घोष एवं SP मीनू कुमारी ने आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा-  होली पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनायें…असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी… खगडि़या /कोशी एक्सप्रेस/ आज गुरुवार को समाहरणालय मुख्य सभाकक्ष में होली पर्व के मद्येनजर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में डीएम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये जनप्रतिनिधियों एवं शांति समितियों के सदस्यों से रूबरु- हुए। उन्होनें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों आदि को संबोधित करते हुए कहा कि हर त्योहार का अपना एक रंग होता है, जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं। रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नतायें मिट जाती है और सब बस एक रंग के हो जाते हैं। डीएम ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन पर्व को सौहार्दयपूर्ण मनाने के लिए  कृतसंकल्पित है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपसी सदभाव एवं भाईचारा के साथ होली का पर्व मनायें। वहीं डीएम ने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों, समाज सेवियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-ंअपने क्षेत्रों के बारे में होली पर्व के मद्येनजर समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होनें कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दयपूर्ण वातावरण बनाना हमारी सर्वोच्य प्राथमिकता है और इसमें आप सबों का साथ अपेक्षित है। किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि होली में किया हुड़दंग, रंग में डाला भंग तो पुलिस बन जायेगी दबंग। वहीं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में आये हुए जनप्रतिनिधियों को कहा कि आप लोग के ताल-ंमेल के बिना पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती है। वैसे सख्श जो आपको असामाजिक तत्व प्रतीत होते हैं आप फौरन  संचालित जिला नियंत्रण कक्ष पर सूचना अबिलंब दें। किसी भी परिस्थिति में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि सोशल मिडिया पर कड़ी निगरानी रखी जायगी एवं समय रहते कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी। उन्होनें सभी सम्मानित प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोग हमें किसी भी माध्यम से सूचना उपलब्ध करवा सकते हैं। वहीं बैठक में अपर समाहर्ता  शत्रुन्जय कुमार मिश्रा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भूपेन्द्र यादव, उप विकास आयुक्त राम निरंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन, डीसीएलआर खगडि़या एवं गोगरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगडि़या एवं गोगरी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा चन्द्र किशोर सिंह, दोनो एस.डी.पी.ओ, उत्पाद अधीक्षक कुष्ण मुरारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत मदन कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी,सभी थानाध्यक्ष, जनसम्पर्क के अभिजीत आनंद के साथ-ंसाथ जिले के सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि नवीन कुमार, विकास कुमार, नरेश सहनी, किरणदेवयादव, पार्वती देवी, नीलम वर्मा, मों0 मिराज, मो0 अहमद अंसारी, सुनील कुमार, कंचन पटेल, कारे लाल यादव आदि मौजूद थे।

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close