खगड़िया/ ओम् त्रिमूर्ति संगम पीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम रेडक्रास भवन में हुआ सफल… यह स्वयंसेवी संस्था रंजीत कुमार रौशन के नेतृत्व में पीडि़त दिब्यांगों के कल्याण हेतु सराहनीय कार्य कर रही है…सुबोध पंडित/थानाध्यक्ष

खगड़िया/ ओम् त्रिमूर्ति संगम पीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम रेडक्रास भवन मे हुआ सफल…
यह स्वयंसेवी संस्था रंजीत कुमार रौशन के नेतृत्व में पीडि़त दिब्यांगों के कल्याण हेतु सराहनीय कार्य कर रही है…सुबोध पंडित/थानाध्यक्ष खगडि़या/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार विगत 7 फरवरी 2020 को स्थानीय रेडक्रास भवन में ओम् त्रिमूर्ति संगम पीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पण्डित द्वारा किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित गणमान्य लोगों में समग्र विकास समिति सचिव सूर्य नारायाण यादव, पूर्व मुखिया सुजय यादव, रेडक्राॅस अध्यक्ष वासुदेव विधाता, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष, ओम् त्रिमूर्ति संगम पीठ के अमरकान्त भारती, सुरेश पोद्दार, एके घोष, महिला सेल अध्यक्ष रंजू देवी, सचिव स्वीटी उर्फ छाया कुमारी, जिला काॅर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह, राजद नेता सुनील यादव, अधिवक्ता प्रभाष कुमार सिंह व पत्रकार अरुण वर्मा के नाम शामिल हैं।
मालूम हो  कि उक्त स्वयं सेवी पीठ द्वारा जिले के पीडि़त दिब्यांगों का सर्वे कार्यक्रम चलाकर उन्हें नियमानुसार सरकारी मान्य नियमों तहत सहायता प्रदान कराने का निरंतर प्रयास किया जाता रहा है। बताया गया है कि इस कार्यक्रम में दिव्यागों ने अपनी अपनी समस्याओं से ओम् त्रिमुत्र्ति संगम पीठ के सचिव रणजीत कुमार रौधन को अवगत कराया तथा उक्त सर्वें एवं जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित दिब्यांगों में वसन्ती कुमारी, शान्ति कुमारी, बालेश्वर मेहता, रामदेव पासवान, द्रौपदी देवी, रानी कुमारी, अंकुश, बसन्ती, हरिलाल सदा, सुजीत, अमरजीत, प्रीतम, पल्लवी, रामविलास महतो, रोहित, कुन्दन, साहिल, मोनिका, डिम्पल (नेत्रहीन), सुदनिया एवं अन्य के नाम शामिल हैं।
ओम् त्रिमूर्ति संगम पीठ के सचिव रणजीत कुमार रौशन ने प्रेस को बताया कि खगडि़या में मेण्टल डाक्टर नहीं हैं तथा उन्होंने कहा कि कुल 21 प्रकार के दिव्यांग होते हैं जिन्हें नैतिक सहयोग के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बन्धुओं की सेवा में उनका जीवन समर्पित है। रौशन ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आज सभी लोग सिर्फ अपने-अपने बाल बच्चों और परिजनों के लिए जीवन होम कर डालते हैं लेकिन दुःखी लोगों और खासकर दिव्यागों के जीवन में सुख सामथ्र्य लाने में खामोश बने रहते है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित ने कहा कि यह स्वयंसेवी संस्था रंजीत कुमार रौशन के नेतृत्व में पीडि़त दिब्यांगों के कल्याण हेतु सराहनीय कार्य कर रही है।

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close