आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा सीएम नीतीश कुमार का खगड़िया में भव्य स्वागत होगा — डॉ. विवेकानंद

आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा सीएम नीतीश कुमार का खगड़िया में भव्य स्वागत होगा — डॉ. विवेकानंद
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/    बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 मार्च को प्रस्तावित खगड़िया आगमन को लेकर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में उत्साह का माहौल है। श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल परमानंदपुर एवं राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आवास बोर्ड खगड़िया की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी संस्थानों में विशेष तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
मीडिया प्रभारी अमरीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं। उनके नेतृत्व में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और तकनीकी प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला है। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोल दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और संस्थान से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे तथा मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close