खगड़िया: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह व शांति मार्च में सैकड़ों कांग्रेसी हुए शामिल…देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे-भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान/जिलाध्यक्ष

खगड़िया: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह व शांति मार्च में सैकड़ों कांग्रेसी हुए शामिल…देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे- भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान/जिलाध्यक्ष… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवसपर भव्य समारोह खगड़िया जिला कांग्रेस पार्टीे जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान द्वारा जिला काॅग्रेस कार्यालय खगड़िया प्रांगण में पार्टी का झंडोत्तोलन एवं भारत बचाओ संविधान बचाओ पर गोष्ठी हुई । जिसमें कांग्रेस के नेताओ ने कांग्रेस की उपलब्धियो एवं देश के कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास में सक्रिय भूमिका की बात कही।
उक्त मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गुड्डु पासवान ने कहा कि आज कांग्रेस की स्थापना दिवस तमाम कांग्रेसियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि जब देश गुलाम था तो यही कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था। देश की आजादी के बाद देश की हालत काफी दयनीय थी,देश में लोगो को एक दिन का भोजन करने के लिए सोचना पड़ता था। उस समय देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी सूझबूझ से देश का नवनिर्माण किया। इसलिए उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता कहते हैं। कांग्रेस पार्टी देश के लिए अपने बलिदान देनेवालों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम स्मरणकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है। आज देश गंभीर दौर से गुजर रहा है। केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार की चैपट अर्थव्यवस्था के कारण एवं मँहगाई,बेरोजगारी के कारण देश का बुरा हाल है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हंै, संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के द्वारा देश को बाॅटने की साजिश हो रही है,देश को सभी धर्मों ने मिलकर आजाद कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस स्थापना दिवस पर एक संकल्प लेने की जरूरत है, जो देश में हो रहा है,उसका खुलकर संघर्ष के लिए मैदान में उतरने की आवश्यकता है।
वक्ताओं ने वर्तमान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस की मजबुती पर बल दिया। गोष्ठी के बाद गुड्डु पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में काॅग्रेसजनो ने एकजुट होकर शांति फ्लैग मार्च पद यात्रा निकाली जो जिला काॅग्रेस कार्यालय से निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए पुनः जिला काॅग्रेस कार्यालय में आकर समाप्त हुई।
उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिन्हा, बुद्धदेव प्रसाद यादव, इ0 राजीव रंजन, प्रीति वर्मा,जिला प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, जिला महिला अध्यक्ष रेणु कुमारी, एनएसयूआईप्रदेश सचिव नवीन यादव, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, एस.सी/एसटी जिला अध्यक्ष विद्यासागर पासवान, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत, वरिष्ठ नेता सूर्यनारायण वर्मा, मनोज मिश्रा, खतीबुर रहमान,मोहम्मद बाबर,सुरेश सदा,रामचंद्र यादव, इन्द्रकांत यादव, शमा परवीन,अर्जुन स्वर्णकार, कैलाश शर्मा,रविन्द्र कुमार यादव,शोभाकांत यादव,जयकान्त सिंह निषाद, शशि भुषण सिंह,दिनेशचन्द्र झा,बेलदौर प्रखण्ड अध्यक्ष मुरारी कुमार,चैथम प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौरसिया,परबत्ता प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभाकर यादव,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन,अलौली प्रखण्डअध्यक्ष विनोद कुमार राम,गजेन्द्र नारायण सिंह,मोहम्मद फिरोज, युवा काॅग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ नजिर,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, फुलचनद्र यादव, उदय यादव, धर्मेन्द्र कुमार,अशोक साह, रतन शर्मा,गणेश साह,संतोष चंद्रवंशी,सीमा कुमारी,अविनाश निषाद,अनिल लहेरी,भास्कर शर्मा,ज्योतेन्द्र चौधरी, रमेश चौधरी आदि नेता उपस्थित थे।

 

 

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार से संपादक का सहमत होना अनिर्वाय नहीं है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close