खगड़िया: भूख हड़ताल पर बैठे अंबिका यादव के समर्थन में 01 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं तमाम जनवितरण दुकानदार… राशन उठाव व वितरण का काम पूरा रहेगा ठप..

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया: भूख हड़ताल पर बैठे अंबिका यादव के समर्थन में 01 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं तमाम जनवितरण दुकानदार…
राशन उठाव व वितरण का काम पूरा रहेगा ठप…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर नालंदा के जनवितरण विक्रेता अंबिका यादव का आमरण अनशन जारी है। उन्होंने सरकार से अनाज का पूर्ण वजन उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही अनुकंपा में उम्र सीमा समाप्त करने, जन वितरण विक्रेताओं को 30 हजार प्रति माह मानदेय देने, दुकान का किराया और स्टेशनरी की खरीदारी के लिए उचित राशि देने की मांग की है। मालूम हो कि जिले सहित प्रदेश के सभी जनवितरण विक्रेता संघ एकजुट होकर अंबिका यादव का समर्थन करते हुए एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
कल 1 फरवरी 2025 से जिले में राशन उठाओ व राशन वितरण का काम पूरा ठप रहेगा। इतना ही नहीं बिहार के सभी जन वितरण विक्रेता अपना अपना पॉश मशीन बंद रखेंगे। पीडीएस एसोसिएशन एकता मंच के विद्या नंद महतो, रामेश्वर चौधरी, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राम प्रकाश आर्या, अशोक कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा यह समस्त डीलरों से सहमति लेने के बाद अभियान को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन संघ के सभी नेताओं द्वारा एकजुट होकर खगड़िया जिले के सभी गुट संयुक्त मोर्चा के बैनर तहत खगड़िया के जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगों की सूची सौंप कर विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तार से न्याय प्रदान करने की अपील की है।
बैठक के दौरान सभी पीडीएस नेताओं ने कहा कि हम लोग हड़ताल नहीं चाहते हैं, पर हम लोग आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। उन लोगों ने लोगों से अपील किया है कि वे लोग हमारा साथ दें, हम उनकी सेवा में लगातार मौजूद रहते हैं। हमें भी अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहयोग करें।

विद्यानंद महतो व रामेश्वर चौधरी ने कहा कि अब तक जन वितरण विक्रेता द्वारा ईमानदारी से अपनी सेवाएं देकर राजधर्म निभाया है लेकिन जब हमलोगों को न्याय प्रदान करने की बात सामने आती है तब राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक आंखें मूंद ली जाती है या कैसा दुर्भाग्य है।
वहीं मनोज कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह ने भी कहा कि जो डीलर दिन रात आम लोगों को राशन उपलब्ध कराता है उसके घर में भुखमरी और बेरोजगारी बनी रहती है इसलिए अब वक्त आ गया है कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को अपना भविष्य सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़कर संघर्ष का रास्ता अपनाने की जरूरत है।
राम प्रकाश आर्या तथा अशोक कुमार यादव ने जोरदार शब्दों में बताया कि डीलर समुदाय बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगे प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने का संकल्प ले चुकी है। यह सच है प्रजातंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का और उचित फरियाद करने का अधिकार है।

सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जब तक उनकी आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं होती, तब तक राशन वितरण केंद्र बंद रहेंगे और ई-पॉस मशीनों का संचालन निलंबित रहेगा। अंबिका यादव द्वारा भूख हड़ताल भी जारी है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फेयर प्राइस डीलरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और राशन वितरण पूरी तरह बाधित रहेगा। बैठक में रामेश्वर चौधरी, विद्यानंद महतो, राम प्रकाश आर्या, अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा ईश्वर साह, जवाहर सिंह, नरेश कुमार सुमन, कैलाश तिवारी, उमाकांत यादव, दिवाकर कुमार, नरेश पासवान, सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया, संजय यादव, पुरुषोत्तम कुमार, राजकिशोर प्रसाद, कुमारी मधु अनीता, युवराज कुमार, विवेकानंद दास, प्रमोद दास,अशोक पासवान, राजेश कुमार सिंह,  उत्तम साह, अरविंद सिंह, सत्य नारायण सिंह, राम प्रसाद राम, राजू कुमार सिंह, सुधाकर चौधरी, रामदेव दास, राजेंद्र चौरसिया,इंद्रदेव यादव, रुदल यादव
सहित अन्य लोग शामिल थे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close