भूमिपाल राय व मंजू देवी को खगड़िया तथा साधना सदा को बेगूसराय जिला प्रभारी का दायित्व मिलने पर जदयू नेताओं में हर्ष … जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित दर्जनों नेताओं ने दी बधाई…
भूमिपाल राय व मंजू देवी को खगड़िया तथा साधना सदा को बेगूसराय जिला प्रभारी का दायित्व मिलने पर जदयू नेताओं में हर्ष … जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित दर्जनों नेताओं ने दी बधाई…
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जिला प्रभारियों की सूची पुर्नगठित करते हुए प्रत्येक जिले में 2- 2 प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
मालूम हो कि पार्टी के प्रदेश महासचिव भूमिपाल राय व पूर्व विधायक मंजू देवी को खगड़िया तथा प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा को बेगूसराय जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किये जाने पर खगड़िया जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें वधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
श्री मंडल ने कहा कि आदरणीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा जो राज्य के सभी जिले में पार्टी हित के मद्देनजर रखते हुए सभी वर्गों के पार्टी के सच्चे साथी को जिला संगठन प्रभारी मनोनयन किया जाना काफी सराहनीय है।इस बाबत खगड़िया जिला से भी साधना देवी सदा, सुबोध पटेल व सुनील कुमार एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर निर्मला कुमारी को जगह देकर खगड़िया के जदयू कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा और हौसला बढ़ाने का काम किया गया है।हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि नव मनोनीत जिला संगठन प्रभारी जदयूु के सांगठनिक कार्यों में आदरणीय नेता व लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी तथा पार्टी के धर्मनिरपेक्ष सह लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपना कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभायेंगे।
प्रभारी मनोनयन पर जदयू की प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल,योगेन्द्र सिंह ,चन्दन कुमारी, राजकुमार फोगला,जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,मनीष कुमार सिंह,निर्मला कुमारी कुशवाहा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल,रामबिलास महतो, रामाशंकर सिंह कुशवाहा,मनोज कुमार सिंह, प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह,लोहा सिंह ,रामप्रकाश सिंह,धर्मदेव पटेल, धुर्व शर्मा,विजय कुमार खड़ग,सुनील कुमार सिंह,प्रदेश सचिव अजय मंडल ,कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल,मोहम्मद नासीर इकबाल, अनुज शर्मा,पंकज चौधरी, कमल पटेल, किरणदेव कुमार करण, रविश अन्ना,विनय सिंह रोशन, ऋषि सिंह पटेल, कमल किशोर पटेल, कुलदीप कुमार,रोमेन राज कुशवाहा एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को बधाई एवं साधुवाद दिया है।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक