खगड़िया: CM नीतीश कुमार के आहवाहन पर युवा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में वर्चुअल निश्चय संवाद रैली में जमकर जुटे लोग… बिहार की जनता का आर्शीवाद पुनः मिलेगा तो प्रदेश में न्याय के साथ विकास का मार्ग रहेगा कायम- विक्रम यादव

खगड़िया: CM नीतीश कुमार के आहवाहन पर युवा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में वर्चुअल निश्चय संवाद रैली में जमकर जुटे लोग… बिहार की जनता का आर्शीवाद पुनः मिलेगा तो प्रदेश में न्याय के साथ विकास का मार्ग रहेगा कायम- विक्रम यादव..खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ सीएम नीतीश कुमार के आहवाहन पर जदयू पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित वर्चुअल निश्चय संवाद रैली प्रदेश में आयोजित की गई। जदयू के समर्पित नेताओं एवं कार्यकत्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वर्चुअल निश्चय संवाद रैली आयोजन किया जिसमे भारी संख्या में महिला-पुरुष ने भाग लिया।ं
मालूम हो कि जदयू के युवा जदयू जिलाध्यक्ष (खगड़िया) विक्रम यादव ने भी वर्चुअल निश्चय संवाद रैली आयोजन किया। उन्होंने बताया कि उक्त संवाद रैली में भारी संख्या में लोग भाग लेकर माननीय नीतीश कुमार के संबोधन को सुना।
विक्रम यादव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने संबोधन में बिहार में किये गये तमाम विकास कार्यों पर चर्चा की तथा किए गये तमाम स्तर के विकास कार्यों को गिनाया। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि बिहार की जनता का आर्शीवाद पुनः मिलेगा तो प्रदेश में न्याय के साथ विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्चुअल रैली के माध्यम से नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने के साथ क्षेत्र में जन संवाद स्थापित करने पर बल दिया।
जदयू नेता विक्रम यादव नेता ने प्रेस को बताया कि लालू-राबड़ी ने 15 वर्षों तक बिहार में शासन किया और जनता जनार्दन को रसातल में पहुंचा दिया था। राजद में जो लोग ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित नेता थे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इतना ही नहीं कुछ चापलूस लोगों को पार्टी में शामिल कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर माननीय नीतीश कुमार ने सभी वर्गों, सभी जातियों, सभ्ी धर्माें के लोगोें को न्याय के साथ विकास का मार्ग दिखाया है। माननीय नीतीश कुमारजी के सपनों का बिहार पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है।
इतना ही नहीं जो लोग जदयू पार्टी में नहीं है, उनके दिलों में भी नीतीश कुमार के प्रति सम्मान का भाव है। यह सच है नीतीश कुमार जी का स्थान जनता के दिलों में कायम है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान का आर्शीवाद मिला तो वे आगामी विधान सभा चुनाव में जनता का प्यार समेटकर बिहार विधानसभा पहुंचकर अपना वायदा पूरा करने में सफल होंगे।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close