RJD नेता चंदन सिंह ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात… मदद के तौर पर दिए 5 हजार रुपए…

RJD नेता चंदन सिंह ने मृतक के परिजनों से की मुलकात… मदद के तौर पर दिए 5 हजार रुपए…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार जिले के पसराहा थाना के खगड़िया-भागलपुर सीमा स्थित पहाड़पुर ढा़ला के पास घास लाने के दौरान कोसी नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे के बाद रविवार को मिला। शव को नदी से बाहर निकलते ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान जयचंद मंडल के रूप में किया गया। मृतक जयचंद्र मंडल अपने ससुराल में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मृतक बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के ढ़ाढ़ी गांव निवासी जवाहर महतो का पुत्र है। घटना की सूचना मिलने पर राजद नेता चंदन सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। तत्पश्चात राजद नेता चंदन कुमार सिंह ने मृतक के परिजन को पांच हजार रुपए आर्थिक सहयोग किया। वहीं चंदन सिंह ने कहा कि मृतक काफी गरीब परिवार से था। इस घटना से उनके परिजन के उपर पहाड़ टूट पड़ा है। इस भीषण दुख के घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। मृतक के दाह संस्कार के लिए तत्काल पांच हजार रुपए का आर्थिक मदद किया हूं। आगे भी इस परिवार के सहयोग के लिए खड़ा रहूंगा। राजद नेता चंदन सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब मृतक के परिजन को मुआवजा की राशि प्रदान करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि मृतक जयचंद्र मंडल की पांच पुत्री है। यदि ससमय जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा की राशि प्रदान किया जाएगा तो परिजन को आगे जीवन गुजर बसर करने में सहुलियत होगा। मालूम हो कि मृतक के पिता भी प्रदेश में मजदूरी करते हैं।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close