प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार भाजपा की नवगठित टीम 2024 और 2025 मे नये कीर्तिमान स्थापित करेगी : संजय खंडेलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार भाजपा की नवगठित टीम 2024 और 2025 मे नये कीर्तिमान स्थापित करेगी : संजय खंडेलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ नव नवमनोनीत भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन को भारी सफलता लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में मिलेगी.
मालूम हो कि सम्राट चौधरी ने नई कमेटी की जो घोषणा की है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में केवल सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए। नए उपाध्यक्ष में डा. भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, डॉ राजभूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया(खगड़िया के धरती पुत्र) और संतोष पाठक 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री, एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष,दो सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। नई कमेटी में कुल 38 नेताओं को जगह दी गई है।
नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार ने उन्हें एक एक सामान्य कार्यकर्ता को जिस तरह से भाजपा के वरीय नेतृत्व द्वारा एक अहम और महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया उसके लिए वे प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभार प्रकट कर रहे हैं। संजय खंडेलिया ने बताया कि इस सम्मान के लिए उनके अभिभावक तुल्य नेताओं से मिले और स्नेह और आशीष से अभिभूत भी हुए।
उन्होंने अपने गृह जिला खगड़िया सहित सम्पूर्ण बिहार से मिले शुभकामना संदेशो से उत्साहित भी हुए। यह भी स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है की  प्रदेश अध्यक्ष मा सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व मे बिहार भाजपा की नवगठित टीम 2024 और 2025 मे नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close