लोजपा (रा) के कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : शिवराज यादव..

लोजपा (रा) के कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : शिवराज यादव..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रविवार 16-4-2023 को बलुआही स्थित लोजपा(रा) जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराज यादव की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि लोजपा रा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह खगरिया जिला प्रभारी सुरेंद्र विवेक एवं जिला सह प्रभारी दुर्गेश सिंह, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह उपस्थित थे। बैठक में सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों को 30 अप्रैल के अंदर पंचायत अध्यक्ष तक की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रभारी सुरेंद्र विवेक द्वारा दिया गया, साथ ही उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी अभी से जुट जाएं । खगड़िया लोकसभा हमारा सीटिंग सीट रहा है और लोजपा रामबिलास खगड़िया लोक सभा से लगातार जीत दर्ज करते रही है इसलिए यहां पार्टी संगठन को काफी मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा आज पूरे बिहार में हमारे नेता चिराग पासवान की ओर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन होगा। बिहार की जनता हमारे नेता चिराग पासवान के साथ हैं। सह प्रभारी दुर्गेश सिंह ने कहा आप कार्यकर्ता साथी जिस प्रखंड पंचायत में जरूरत हो वहां जाकर हम संगठन मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर है और हमेशा कार्यकर्ताओं के दुख सुख में हमारा साथ रहेगा। जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा खगरिया में लोजपा रामविलास को समर्थकों की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें अपने पार्टी संगठन से जोड़कर संगठन को और धारदार बनाने की ताकि आने वाला लोक सभा और विधानसभा चुनाव मे हम बेहतर प्रदर्शन कर सके। खगरिया लोकसभा निश्चित रूप से लोजपा रामविलास फिर से जीतने का काम करेगी ।इसके लिए अभी से सभी साथी बूथ कमेटी तैयार करने में लग जाए ।बैठक में युवा जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ शोभा देवी, पंचायती राज प्रकोष्ठ मोहन सिंह, किसान प्रकोष्ठ जय नारायण सिंह , संसदीय बोर्ड विनय वर्मा, सदस्यता प्रभारी सह जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाका सिंह, विस्तार प्रमुख रिंकू सिंह, लेबर सेल संजीव चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ तरुण, छात्र प्रकोष्ठ राजीव कुमार सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close