लोजपा (रा) के सभी सिपाही पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर कमर कसे: शिवराज यादव, जिलाध्यक्ष

लोजपा (रा) के सभी सिपाही पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर कमर कसे: शिवराज यादव, जिलाध्यक्ष

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 21/1/2023 को बलुआही स्थित लोजपा कार्यालय में लोजपा रामविलास की बैठक आहूत हुई। बताया गया है कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव रविंद्र पासवान ने किया। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने बताया कि 5 फरवरी तक हर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक का गठन करके हर हाल में प्रदेश कमेटी को भेजना है, तथा  जिन प्रखंड अध्यक्ष को उनकी जरूरत हो तो वे पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाने के लिए तैयार हैं लेकिन हर हाल में 5 फरवरी तक लोजपा रामविलास खगरिया का 7 प्रखंड का बूथ स्तर तक का गठन हो जाना चाहिए और साथ ही उन्होंने कहा है जिस तरह से 2005 में खगड़िया के 3 विधानसभा सीट पर लोजपा ने जीत का परचम लहराया था उसी तरह से खगरिया के चारों विधानसभा सीट पर और साथ ही लोकसभा सीट पर लोजपा रामविलास की कबजा होगी। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कहा जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान में आस्था रखते हुए युवाओं का जिस तरह से सैलाब पार्टी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार के गद्दी पर माननीय चिराग पासवान  बैठेंगे।  बैठक में उपस्थित चौथम प्रखंड अध्यक्ष मंटून पासवान, अलौली प्रखंडध्यक्ष शंभू यादव, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, जिला महासचिव रूपेश यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, बेलदौर अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, लोजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, लोजपा नेता संजीव पासवान, योगी गौतम पटेल दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close