खगड़िया: लखपति दीदी योजना के लंबित आवेदनों का 10 से 15 दिनों में करें निष्पादन : डीएम…जेंडर फोरम के गठन में तेजी लाने का निर्देश..शेष प्रखंडों एवं पंचायतों में जल्द गठित होगी समिति

खगड़िया: लखपति दीदी योजना के लंबित आवेदनों का 10 से 15 दिनों में करें निष्पादन : डीएम..

जेंडर फोरम के गठन में तेजी लाने का निर्देश..

शेष प्रखंडों एवं पंचायतों में जल्द गठित होगी समिति

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय लखपति दीदी संचालन समिति एवं जिला स्तरीय जेंडर फोरम सह पंचायत समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सर्वप्रथम लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं बैंकों के स्तर पर लंबित आवेदनों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैंक अथवा अन्य स्तरों पर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए तथा अगले 10 से 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, बैठक में अनुपस्थित सदस्यों से दूरभाष पर संपर्क कर अनुपस्थिति का कारण जानने और इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

इसके बाद सतत जीविकोपार्जन योजना की समीक्षा की गई। योजना के तहत पशु शेड निर्माण से संबंधित लंबित आवेदनों पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने जीविका के VB-G RAM G कार्यक्रम पदाधिकारी को संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पशु शेड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया।

बैठक में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेंडर फोरम के गठन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले के चार प्रखंडों में जेंडर फोरम का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष प्रखंडों में गठन की प्रक्रिया लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में जेंडर फोरम का गठन शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके लिए प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने पंचायत स्तर पर भी जेंडर फोरम के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी मुखिया को पत्र निर्गत करने तथा पंचायत स्तर पर नामित किए जाने वाले सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि आवश्यक पत्राचार किया जा सके।

बैठक के दौरान जेंडर फोरम की एक सदस्य ने डिजिटल फ्रॉड से संबंधित समस्या भी उठाई। इस पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के प्रतिनिधि ने उन्हें साइबर थाना में आवेदन देने की सलाह दी, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जीविका के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close