डीएम महोदय ध्यान दें… हादसे की आशंका टालने के लिए अलौली के गढ़घाट में अतिरिक्त बड़ी नाव की व्यवस्था जरूरी : कृष्णा कुमारी यादव…एक मंझोली नाव पर यात्रियों, मवेशियों और वाहनों का अधिक दबाव, जिला परिषद अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र…

डीएम महोदय ध्यान दें… हादसे की आशंका टालने के लिए अलौली के गढ़घाट में अतिरिक्त बड़ी नाव की व्यवस्था जरूरी : कृष्णा कुमारी यादव…

एक मंझोली नाव पर यात्रियों, मवेशियों और वाहनों का अधिक दबाव, जिला परिषद अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/अलौली प्रखंड अंतर्गत गढ़घाट स्थित कोशी नदी में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने जिला पदाधिकारी, खगड़िया को पत्र लिखकर गढ़घाट पर अतिरिक्त बड़ी नाव के परिचालन की व्यवस्था करने की मांग की है।

मालूम हो कि जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान में गढ़घाट पर केवल एक मंझोले आकार की नाव का परिचालन हो रहा है, जबकि इस घाट से बड़ी संख्या में किसान एवं आम नागरिक प्रतिदिन नदी पार करते हैं। आवागमन का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को कई बार निर्धारित क्षमता से अधिक नाव पर सवार होना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि इस घाट से यात्रियों के साथ-साथ किसानों द्वारा हरा चारा, मोटरसाइकिल और मवेशियों का भी परिवहन किया जाता है। एक ही मंझोली नाव पर यात्रियों एवं सामानों का अधिक दबाव रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षमता से अधिक भार के साथ नाव का परिचालन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जिससे जान-माल की भारी क्षति होने की आशंका है।

श्रीमती यादव ने कहा कि आम नागरिकों और किसानों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला गंभीर है। नदी पार करने के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है। केवल एक मंझोली नाव से अधिक आवागमन का दबाव संभालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की प्रतीक्षा करने के बजाय समय रहते आवश्यक व्यवस्था करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने जिला पदाधिकारी से जनहित को प्राथमिकता देते हुए गढ़घाट पर अतिरिक्त बड़ी नाव उपलब्ध कराने तथा उसके सुरक्षित परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इससे क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षमता से अधिक भार के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close