IIT बॉम्बे के E-SUMMIT में खगड़िया के युवा उद्यमी निर्मल देव रखेंगे अपने स्टार्टअप का विजन…12 और 13 दिसंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय आयोजन…देशभर के उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

IIT बॉम्बे के E-SUMMIT में खगड़िया के युवा उद्यमी निर्मल देव रखेंगे अपने स्टार्टअप का विजन…

12 और 13 दिसंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय आयोजन…

देशभर के उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार जिले के युवा उद्यमी एवं Frogwalk App के संस्थापक निर्मल देव को देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में आयोजित होने वाले E-SUMMIT में शामिल होने का अवसर मिला है। आगामी 12 एवं 13 दिसंबर को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में वे देशभर से जुटने वाले उभरते उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच अपने स्टार्टअप से जुड़े अनुभव और विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान टियर-2 और टियर-3 शहरों में डिजिटल क्रांति, हाइपर-लोकल मार्केट की बढ़ती संभावनाओं तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इस मंच पर निर्मल देव स्थानीय स्तर पर डिजिटल व्यवसाय को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों एवं सेवा प्रदाताओं को तकनीक के माध्यम से व्यापक बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर अपना पक्ष रखेंगे।

इस उपलब्धि पर Frogwalk App के संस्थापक निर्मल देव ने कहा, “IIT बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के E-SUMMIT में शामिल होना मेरे लिए गर्व और सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मेरा प्रयास है कि छोटे शहरों में भी उद्यमिता और डिजिटल व्यवसाय को नई पहचान मिले। हमारे आसपास के छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स में अपार संभावनाएं हैं, जरूरत है तो उन्हें सही डिजिटल मंच और बाजार से जोड़ने की। मैं इस आयोजन में टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्टार्टअप्स की चुनौतियों, संभावनाओं और अपने अनुभवों को साझा करूंगा। मुझे विश्वास है कि यहां मिलने वाले नए विचार, अनुभव और नेटवर्किंग Frogwalk को आगे बढ़ाने के साथ-साथ छोटे शहरों के स्टार्टअप्स के लिए भी नए रास्ते खोलेंगे।”

गौरतलब है कि Frogwalk App का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके आसपास के छोटे व्यापारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स से सीधे जोड़ना है। इसके माध्यम से स्थानीय बाजार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। IIT बॉम्बे के इस आयोजन में निर्मल देव की भागीदारी खगड़िया के उभरते स्टार्टअप और युवा उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर होगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close