
‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ को ऐतिहासिक बनाने में जुटी जदयू…अमनी और हरिपुर पंचायत में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…
‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ को ऐतिहासिक बनाने में जुटी जदयू…अमनी और हरिपुर पंचायत में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी पंचायत तथा अलौली विधानसभा क्षेत्र के अलौली प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत में ‘सुशासन–नीतीश परिचर्चा’ के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्य बिहार के विकास की महत्वपूर्ण मिसाल हैं।
उन्होंने कहा कि ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और पंचायत-पंचायत जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें तथा सामूहिक प्रयास और एकजुटता के साथ इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान, अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया, ताकि 24 नवंबर को आयोजित होने वाला कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल हो सके।
बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य सह जिला कार्यक्रम प्रभारी रुदल राय, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुबोध यादव, राजीव रंजन, सुनील कुमार सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, जिला महासचिव अमरेन्द्र कुमार, मोहन कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




