
कलम के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में सराबोर हुआ खगड़िया…चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ा चित्रांश समाज का जनसैलाब
कलम के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में सराबोर हुआ खगड़िया…चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ा चित्रांश समाज का जनसैलाब…
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज 11 नवंबर को खगड़िया स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं चित्रांश समाज के सदस्य अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।
पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की आराधना कर समाज में न्याय, सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी रंजीत कांत वर्मा शामिल हुए। उनके साथ वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण, मुकेश कुमार, नीलरतन अम्बष्ठ, राजीव प्रसाद, दीपक कुमार सिन्हा, निशिकांत अस्थाना, अनिल कुमार सिन्हा, अजिताभ सिन्हा, गोपाल कुमार, अनंत कुमार सिन्हा, अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार, जयकांत सिन्हा, प्रणीत प्रसाद, सुयोग्य श्रेष्ठ, माधव आदर्श, अरुण नारायण वर्मा, पवन कुमार श्रीवास्तव एवं मणिशंकर सहाय सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए सामूहिक बिरादरी भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का यह आयोजन चित्रांश समाज के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दे गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




