खगड़िया: एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में धूमधाम से मना दीपोत्सव और छठ महापर्व…बच्चों ने रंगोली से बिखेरी छटा…छठ व्रती के रूप में बच्चों ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य… छठ गीतों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

खगड़िया: एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में धूमधाम से मना दीपोत्सव और छठ महापर्व…बच्चों ने रंगोली से बिखेरी छटा…छठ व्रती के रूप में बच्चों ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य… छठ गीतों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस। खगड़िया शहर के राजेंद्र नगर स्थित एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में दीपोत्सव एवं लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप छठ पूजा का आयोजन कर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने छठ व्रती के रूप में फलों एवं प्रसाद से सजे सूप तैयार किए और जल में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की आराधना की। बच्चों एवं शिक्षकों ने श्रद्धा के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर प्रणाम किया। छठ गीतों और भक्तिमय वातावरण से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

वहीं, दीपावली और छठ महापर्व की थीम पर विद्यालय के विभिन्न सदनों कलाम हाउस, दिनकर हाउस, विवेकानंद हाउस एवं सुभाष हाउस के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से रंगों के जरिए दीपावली की जगमगाहट और छठ महापर्व की पवित्रता को खूबसूरती से उकेरा। रंगोली निर्माण और छठ पूजा के आयोजन में शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस आयोजन को सफल बनाने में वंदना मैम, उषा मैम, बबली मैम, शालिनी मिस, मनीषा मिस, दिव्या मैम, राखी मैम, प्राची मिस, ऋषिकेश सर, अभिषेक सर, चंदन सर, अश्विनी सर, निरंजन सर, गौतम सर एवं अनिकेत सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, लक्ष्मी, नीतिका, अनामिका, अंशिका, पीहू, दमन, यश, प्रशांत, सुधांशु एवं गौरव ने अपनी सक्रिय भागीदारी और सराहनीय योगदान से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार ने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक सहभागिता की जमकर सराहना की। उन्होंने छठी मैया से सभी के सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए छठ महापर्व की महिमा और भगवान सूर्यदेव की उपासना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव की भावना भी विकसित करते हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close