
नवगछिया: मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा…दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नवगछिया: मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा…दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के पूज्य पिताजी के श्राद्धकर्म में खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा अपने पार्टी सहयोगियों के साथ उनके पैतृक आवास ग्राम तेलघी, खरीक (नवगछिया) पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री आदरणीय विजय कुमार चौधरी से भी आत्मीय मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि मंत्री कुमार शैलेन्द्र के परिवार के इस दुःख की घड़ी में शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना उनका सामाजिक दायित्व है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, निर्मला कुमारी, सुनील कुमार सिंह, सुबोध यादव, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र महतो, छात्र जिलाध्यक्ष गुलशन सिंह, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार एवं जिला सचिव गीता कुमारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




