राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खगड़िया के उज्ज्वल और रिमझिम ने जीता स्वर्ण पदक… डीएम विक्रम विरकर एवं एसपी  भानु प्रताप सिंह ने किया सम्मानित…

राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खगड़िया के उज्ज्वल और रिमझिम ने जीता स्वर्ण पदक... डीएम विक्रम विरकर एवं एसपी  भानु प्रताप सिंह ने किया सम्मानित…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (2026-27) में रग्बी खेल के तहत स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले दो होनहार खिलाड़ियों को शनिवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और अंडर-14 वर्ग की 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिहार की अंडर-17 पुरुष टीम ने ओडिशा को 17-7 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बिहार की अंडर-15 महिला टीम ने पंजाब को 30-0 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना पूरे खगड़िया जिले के लिए गर्व और गौरव की बात है। इन खिलाड़ियों की सफलता जिले की अन्य खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

जिलाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रोत्साहन आवश्यक है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों एवं उनकी कोच कविता कुमारी से खेल के अभ्यास के दौरान आने वाली कठिनाइयों और खिलाड़ियों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही, रग्बी जैसे नए खेलों को जिले में बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उनके लिए बेहतर अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close