खगड़िया: जदयू कार्यालय में गूंजा लौह पुरुष सरदार पटेल का जयघोष… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कहा—राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं सरदार पटेल…

खगड़िया: जदयू कार्यालय में गूंजा लौह पुरुष सरदार पटेल का जयघोष… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कहा—राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं सरदार पटेल…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला जनता दल (यू) कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक रहा है। सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज भी उनके विचार देशवासियों को एकता, समरसता और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, दीपक सिन्हा, प्रभाकर चौधरी, फिरदौस आलम, राजीव रंजन, निर्मला कुमारी, अनिल जायसवाल, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र महतो, मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जिला महासचिव अनुज शर्मा, नीलकमल पटेल, जयप्रकाश मौर्य, अमरेंद्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित चौधरी तथा जिला सचिव वंदना भारती, गीता कुमारी एवं अंगद कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close