
GKC बेगूसराय महिला इकाई के डांडिया में दिखी कायस्थ समाज की एकजुटता… सांस्कृतिक रंगों के बीच महिलाओं ने बांधा समां
GKC बेगूसराय महिला इकाई के डांडिया में दिखी कायस्थ समाज की एकजुटता… सांस्कृतिक रंगों के बीच महिलाओं ने बांधा समां…
बेगूसराय/ कौशी एक्सप्रेस/ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) की जिला इकाई बेगूसराय की ओर से बीते बुधवार को शहर के हर-हर महादेव चौक के समीप स्थित गंगा राम रेस्टोरेंट में महिला डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत और डांडिया की धुन पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।
पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी मेल-जोल का माहौल बना रहा। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए खान-पान की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने की पहल
GKC की महिला इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक मनोरंजन के साथ कायस्थ समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाना, आपसी संवाद को बढ़ावा देना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजीव रंजन और रागनी सिन्हा ने दी बधाई
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर GKC के संस्थापक राजीव रंजन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी रागनी सिन्हा ने बेगूसराय जिला इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को आपस में जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशभर के कायस्थ समाज को एक मंच पर जोड़ना, आपसी संवाद एवं सहयोग को प्रोत्साहित करना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। बेगूसराय में आयोजित महिला डांडिया कार्यक्रम इसी उद्देश्य की दिशा में एक सार्थक सांस्कृतिक पहल के रूप में सामने आया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





