
खगड़िया: मंडल कारा में लगा बंदी दरबार…डीएम ने सुनी बंदियों की समस्याएं…कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों के टीकाकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश…
खगड़िया: मंडल कारा में लगा बंदी दरबार…
डीएम ने सुनी बंदियों की समस्याएं…
कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों के टीकाकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/मंगलवार 6 अक्टूबर को मंडल कारा, खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में ‘बंदी दरबार’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कारा में संसीमित पुरुष एवं महिला बंदियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बंदी दरबार में जिलाधिकारी ने बंदियों को संबोधित करते हुए पेंशन, कौशल प्रशिक्षण एवं परवरिश योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र बंदियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनने के बाद सिविल सर्जन, खगड़िया को कारा में विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का निर्देश दिया गया।
वहीं, महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के नियमित टीकाकरण को सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कारा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कारा अधीक्षक को सुरक्षा के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान बंदियों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मान में स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, कारा अधीक्षक सहित जिला प्रशासन एवं कारा प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कारा अधीक्षक राधेश्याम सुमन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




