मुश्किल घड़ी में खगड़िया जिला प्रशासन साथ…बाढ़ प्रभावितों तक पहुंच रही राहत और स्वास्थ्य सेवाएं…

मुश्किल घड़ी में खगड़िया जिला प्रशासन साथ…बाढ़ प्रभावितों तक पहुंच रही राहत और स्वास्थ्य सेवाएं…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावित परिवारों तक भोजन, आवागमन, स्वास्थ्य सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा एवं देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
वर्तमान में जिले के चार प्रखंडों की 20 पंचायतों के 73 गांवों तथा तीन नगर परिषद क्षेत्रों में बाढ़ का प्रभाव है। बाढ़ से लगभग 1,62,957 लोग और 37,904 परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
153 नावों से आवागमन और राहत कार्य
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के आवागमन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 153 नावों का परिचालन किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
50 सामुदायिक रसोई में मिल रहा भोजन
प्रभावित परिवारों के लिए जिले में 50 सामुदायिक रसोई संचालित हैं। यहां प्रभावित एवं आश्रय स्थलों पर रह रहे लोगों को नियमित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता की भी लगातार निगरानी की जा रही है।
17 हजार से अधिक पॉलीथिन शीट, 3,500 ड्राई राशन पैकेट
तत्काल राहत के तहत अब तक 17,000 से अधिक पॉलीथिन शीट वितरित की जा चुकी हैं। वहीं करीब 3,500 ड्राई राशन पैकेट तैयार किए गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों के बीच वितरित किया जा रहा है।
पशुधन की सुरक्षा पर विशेष जोर, चारा वितरण शुरू
बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुधन की सुरक्षा को भी प्रशासन ने प्राथमिकता दी है। आज से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुचारा वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से पशुओं का उपचार किया जा रहा है। अब तक करीब 900 पशुओं का उपचार किया जा चुका है।
स्वास्थ्य शिविरों में 5,400 से अधिक लोगों का उपचार
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शिविर लगाकर लोगों को उपचार, दवा और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करा रही हैं। अब तक 5,400 से अधिक लोगों का उपचार किया जा चुका है। दुर्गम एवं जलमग्न क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए बोट एंबुलेंस का भी उपयोग किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close