
अमर शहीद रामफल मंडल के बलिदान को खगड़िया जदयू ने किया नमन… जिलाध्यक्ष अनुराधा बोलीं—अदम्य साहस के प्रतीक थे वीर सपूत
अमर शहीद रामफल मंडल के बलिदान को खगड़िया जदयू ने किया नमन… जिलाध्यक्ष अनुराधा बोलीं—अदम्य साहस के प्रतीक थे वीर सपूत…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में बीते रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। इस दौरान जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामफल मंडल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल युवा क्रांतिकारी और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार और दमन के खिलाफ निर्भीकता से संघर्ष किया तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन और बलिदान आज भी युवाओं को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बिहार के तत्कालीन यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे युवा वीर सपूत की आन्दोलनात्मक और देश भक्ति जैसे पुण्य कृति को सार्वजनिक कर ऐतिहासिक पहल की है।
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कहा कि रामफल मंडल का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवपूर्ण अध्यायों में शामिल है। उन्होंने अन्याय और गुलामी के विरुद्ध जिस साहस का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून ने कहा कि शहीद रामफल मंडल ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका त्याग हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, अनिल जयसवाल, जिला महासचिव मो0 फिरदोस आलम,राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




