
खगड़िया: जर्जर राह से मिली मुक्ति…वार्ड 33 में 15.53 लाख से बनी पीसीसी सड़क जनता को समर्पित : अर्चना कुमारी
खगड़िया: जर्जर राह से मिली मुक्ति…वार्ड 33 में 15.53 लाख से बनी पीसीसी सड़क जनता को समर्पित : अर्चना कुमारी…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-33 के लोगों को करीब 15 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित पीसीसी सड़क की सौगात मिली। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया।सड़क के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से बेहतर सड़क की जरूरत महसूस कर रहे लोगों को अब आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। पीसीसी सड़क के निर्माण से बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण होने वाली परेशानी भी कम होगी।
लोगों की जरूरत के अनुरूप कराया गया सड़क निर्माण
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जवाहर जी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जरूरत को देखते हुए पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से वार्डवासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने नगर सभापति अर्चना कुमारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा लगातार विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।
हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास प्राथमिकता
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नागरिकों की स्थानीय जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाला, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मोहल्ले के विकास की बुनियाद बेहतर सड़क और मजबूत आधारभूत संरचना होती है। सड़क बनने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। इसी उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
नगर सभापति ने कहा कि विकास योजनाओं को स्वीकृति देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर क्रियान्वयन भी जरूरी है। नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी कोई कमी दिखाई देती है तो इसकी जानकारी नगर परिषद को दें। जनता की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है।
सड़क बनने से स्थानीय लोगों में खुशी
नवनिर्मित सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने कहा कि पहले सड़क की खराब स्थिति के कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या बढ़ जाती थी। अब पीसीसी सड़क बनने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत सभी लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सड़क निर्माण से इलाके की तस्वीर में बदलाव आया है। लोगों ने नगर परिषद से वार्ड की अन्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की।
भाजपा नेत्री सहित कई लोग रहे मौजूद
उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जवाहर जी, विकास कुमार, नवीन यादव, अमित कुमार, मनीष जी, ओम जी, भाजपा नेत्री बंदना पटेल, गुड़िया कुमारी, भानु कुमारी, प्रेमपाल कुमारी, बलवंत जी, मंजे सिंह, पप्पू जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर सभापति अर्चना कुमारी का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आभार जताया।करीब 15.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क को वार्ड संख्या-33 के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सड़क निर्माण से जहां लोगों का आवागमन सुगम हुआ है, वहीं लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी परेशानी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने भविष्य में भी वार्डों की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं को गति देने का भरोसा दिलाया है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




