खगड़िया: नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ समाहरणालय में गूंजी शपथ… पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

खगड़िया: नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ समाहरणालय में गूंजी शपथ… पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाहरणालय परिसर, खगड़िया में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने जिले, राज्य एवं देश को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी, खगड़िया विवेक सुगंध, मद्यनिषेध अधीक्षक मोहम्मद सत्तार अंसारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

शपथ के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा और शक्ति के प्रतीक होते हैं। समाज एवं देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय के लोगों को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमलोगों को जागरूक करने और नशामुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना तथा आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close