36 वर्षों बाद पंचायत परिसीमन के ऐतिहासिक निर्णय पर मधेपुरा में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की आभार सभा… अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव बोलीं— पंचायत परिसीमन से ग्रामीण लोकतंत्र होगा और मजबूत…वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जताया आभार

36 वर्षों बाद पंचायत परिसीमन के ऐतिहासिक निर्णय पर मधेपुरा में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की आभार सभा… अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव बोलीं— पंचायत परिसीमन से ग्रामीण लोकतंत्र होगा और मजबूत…वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जताया आभार

मधेपुरा कौशी एक्सप्रेस/  बिहार में 36 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पंचायत परिसीमन (सीमांकन) के ऐतिहासिक निर्णय के स्वागत में आज शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को मधेपुरा के कृष्ण मंदिर गौशाला परिसर में जिला त्रिस्तरीय पंचायती राज संघ के तत्वावधान में धन्यवाद सह आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मुखिया संघ, बिहार के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय थे। मालूम हो कि सभा का उद्घाटन प्रदेश जिला परिषद संघ, बिहार की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव (अध्यक्ष, जिप, खगड़िया) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरपंच-पंच संघ, बिहार के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवं प्रदेश समिति संघ की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि कुमारी उपस्थित रहीं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश जिला परिषद संघ, बिहार की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि 36 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पंचायत परिसीमन का निर्णय ग्रामीण लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। इससे पंचायतों में जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के अनुरूप बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा तथा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार और सम्मान को नई मजबूती प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर ऐतिहासिक कार्य किया है। मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि पंचायत परिसीमन का निर्णय ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को नई दिशा देगा। वहीं अमोद कुमार निराला एवं रश्मि कुमारी ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पंचायत प्रतिनिधियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, जिला समिति संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, जिला मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश मुखिया संघ, बिहार के उपाध्यक्ष परमेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने पंचायत परिसीमन के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close