
मानसी में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन… जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कथावाचक पूज्य मनीषानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद…
मानसी में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन… जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कथावाचक पूज्य मनीषानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद…
मानसी/खगड़िया/ नागपंचमी के पावन अवसर पर मानसी बाजार स्थित माता भगवती मंदिर में माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ 03 अगस्त से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूज्य मनीषानंद जी महाराज के प्रवचन से आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

कथावाचक मनीषानंद जी महाराज ने गुरुवार को देर संध्या भगवान विष्णु एवं हिरण्यकश्यप की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति कभी भयभीत नहीं होता। उन्होंने कहा कि अधर्म, अत्याचार और आसुरी प्रवृत्तियां मनुष्य के पतन का कारण बनती हैं। हिरण्यकश्यप ने ब्रह्मा की कठोर तपस्या कर अमरत्व का वरदान पाने की इच्छा की, लेकिन उसके अहंकार और अत्याचार का अंत भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर किया। उन्होंने संदेश दिया कि सत्य और सद्कर्म के मार्ग पर चलने वालों का ईश्वर सदैव कल्याण करते हैं। रामचरितमानस में भगवान श्रीराम और माता शबरी की भक्ति-कथा का सुंदर वर्णन कर उन्होंने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा तथा जदयू प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतों ने कथावाचक का अंगवस्त्र से स्वागत किया। दोनों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, सेवा, सदाचार और परोपकार की राह दिखाने वाली प्रेरणादायी धारा है। कथा के श्रवण और उसके संदेश को जीवन में उतारने से व्यक्ति के साथ-साथ समाज का भी कल्याण संभव है।
इस अवसर पर जदयू नेताओं में क्रमशः पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मन्टून, धर्मेंद्र महतो, राजवर्धन कुशवाहा सहित आयोजन समिति के सोनू कुमार, मोनू कुमार सनमून, भविष्य सिंह कुशवाहा, टुनटुन सिंह एवं राम उदय सिंह आदि उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




