
खगड़िया में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बना नवदीप हॉस्पिटल… आयुष्मान भारत योजना से मरीजों को मिल रहा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज : डॉ. कुमार नवदीप
खगड़िया में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बना नवदीप हॉस्पिटल… आयुष्मान भारत योजना से मरीजों को मिल रहा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज : डॉ. कुमार नवदीप 
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ गुरुवार को बलुआही बस स्टैंड (एनएच-31) के सामने स्थित नवदीप हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. कुमार नवदीप (एमबीबीएस, एमडी–एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं पेन फिजिशियन, डायबिटीज़ एवं जनरल फिजिशियन) को कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र का नवीनतम अंक संपादक पुरुषोत्तम कुमार ‘इंकलाब’ द्वारा अवलोकनार्थ भेंट किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं, जनहित एवं जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. कुमार नवदीप ने कौशी एक्सप्रेस द्वारा निष्पक्ष एवं जनसरोकार से जुड़े समाचारों के प्रकाशन की सराहना करते हुए समाचारपत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साक्षात्कार के दौरान डॉ. कुमार नवदीप ने बताया कि उनका उद्देश्य खगड़िया एवं आसपास के लोगों को बेहतर, आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नवदीप हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि नवदीप हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह खगड़िया जिले के उन चुनिंदा निजी अस्पतालों में शामिल है, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉ. नवदीप ने कहा कि अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, प्राइवेट रूम, जनरल वार्ड, अत्याधुनिक लैब, एक्स-रे, ईसीजी, 24×7 इमरजेंसी सेवा एवं फार्मेसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा डेंटल सर्जरी, ओटोलैरिंगोलॉजी (ईएनटी), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गायनाकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन की विशेषज्ञ सेवाएं भी एक ही छत के नीचे प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. एस. सौगात (बीडीएस, डेंटल सर्जन) अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। यहां दांतों की जांच, रूट कैनाल, दांत निकालना तथा अन्य आधुनिक डेंटल उपचार की सुविधा उपलब्ध है। विदित हो कि डॉ. कुमार नवदीप, श्री रामसागर यादव एवं श्रीमती सत्यवती देवी के होनहार बड़े पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बरेली (उत्तर प्रदेश) सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे पूर्णिया में सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही अपने गृह जिले खगड़िया में नवदीप हॉस्पिटल के माध्यम से आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर जिलेवासियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
अंत में डॉ. कुमार नवदीप ने कहा कि उनका संकल्प है कि खगड़िया के लोगों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो तथा किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में परेशान न होना पड़े।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




