पटना: बिहार के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम…ग्रामीण बैंक के साथ समन्वय से मिलेगा विकास को नया आयाम : कृष्णा कुमारी यादव

पटना: बिहार के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम…ग्रामीण बैंक के साथ समन्वय से मिलेगा विकास को नया आयाम : कृष्णा कुमारी यादव

पटना/कौशी एक्सप्रेस/ मंगलवार 4 अगस्त 2026 को
बिहार के ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन तथा पंचायत प्रतिनिधियों और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पटना के मौर्य होटल में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय “बिहार के विकास में बिहार ग्रामीण बैंक एवं पंचायत प्रतिनिधियों का समन्वय सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन जिला परिषद संघ, बिहार की प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने किया। इसके उपरांत कृष्णा कुमारी यादव, बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय, मुखिया महासंघ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, प्रमुख संघ, बिहार की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मालूम हो कि इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में कृष्णा कुमारी यादव उद्घाटनकर्ता, मिथिलेश कुमार राय मुख्य अतिथि, रश्मि कुमारी विशिष्ट अतिथि तथा बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय कार्यक्रम के अध्यक्ष थे। सम्मेलन में राज्य के सभी 38 जिलों से आए त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में साझा प्रयासों पर बल दिया।
अपने संबोधन में क्रांतिकारी कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। यदि बैंक और पंचायत प्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें तो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं छोटे उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बिहार ग्रामीण बैंक की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री के “विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर बिहार” के संकल्प को साकार करने में बैंकिंग संस्थानों और जनप्रतिनिधियों की साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक हमेशा से ग्रामीण जनता का भरोसेमंद बैंक रहा है। बैंक और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से गांवों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि रश्मि कुमारी ने भी पंचायतों की भूमिका को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बैंक की इस पहल की सराहना की।
सम्मेलन में ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण तथा पंचायत प्रतिनिधियों और बैंकिंग संस्थानों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बैंक और पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिक आसान होगा।
इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विदित हो कि जिला परिषद संघ, बिहार की प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष क्रांतिकारी कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व विधायक रणवीर यादव के मार्गदर्शन में खगड़िया सहित पूरे बिहार में जनहित एवं पंचायत सशक्तीकरण के मुद्दों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला परिषदों की समस्याओं, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों तथा पंचायत व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। जनप्रतिनिधियों के बीच उनकी सक्रियता और नेतृत्व को व्यापक सराहना मिल रही है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close