
मानवता की मिसाल बना अडानी फाउंडेशन का रक्तदान शिविर… खगड़िया में 9 यूनिट रक्त संग्रह… रक्तवीरों का सम्मान… रक्तदान महादान, जरूरतमंदों को मिलता है नया जीवन : डॉ. रमेंद्र कुमार, सीएस
मानवता की मिसाल बना अडानी फाउंडेशन का रक्तदान शिविर… खगड़िया में 9 यूनिट रक्त संग्रह… रक्तवीरों का सम्मान…
रक्तदान महादान, जरूरतमंदों को मिलता है नया जीवन : डॉ. रमेंद्र कुमार, सीएस
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज मंगलवार 26 मई को सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अडानी फाउंडेशन के तत्वावधान में खगड़िया सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अडानी सीमेंट की विभिन्न यूनिटों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना था।
आयोजित शिविर में कंपनी के स्टाफ, डीलरों, ठेकेदारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 9 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से ऋषि राज, अतुल कुमार, छत्तीस यादव, सूरज कुमार, पवन कुमार, प्रणव प्रभात, विमलेश पाठक, सुशील ठेकेदार एवं शुभम कुमार शामिल रहे। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सामाजिक एवं मानवीय योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेंद्र कुमार ने ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। समाज के लोगों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयास की सराहना की।
शिविर के सफल संचालन में शहर के प्रमुख व्यवसायी एवं अडानी सीमेंट के सेल्स प्रोमोटर गोयनका ट्रेडिंग के नवीन गोयनका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग, समन्वय और सक्रिय पहल से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं
सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस अवसर पर नवीन गोयनका ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। जरूरत पड़ने पर एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। अडानी फाउंडेशन एवं अडानी सीमेंट की ओर से ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। हमारा प्रयास है कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।
वहीं अडानी सीमेंट की सेल्स टीम से ऋषि राज और अभिषेक कुमार भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने शिविर की निगरानी के साथ-साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नियमित रक्तदान को समाज और मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। शिविर के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि रक्तदान न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि किसी के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा मानवीय प्रयास भी है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




