राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में खगड़िया राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती…

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में खगड़िया राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कृष्णापुरी बलुआही स्थित राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, वरिष्ठ नेता गजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रकाश राम, महासचिव सह मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू यादव सहित कई नेताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों कार्यकर्ता “बाबा साहेब अमर रहें” के नारे लगाते हुए एनएच-31, एमजी मार्ग और यातायात थाना होते हुए बलुआही स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर दलित, वंचित और पिछड़े समाज को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम मानते थे। महिलाओं को समान अधिकार दिलाने, सामाजिक समरसता स्थापित करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close