खगड़िया जदयू कार्यालय में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनी बाबा साहेब की जयंती… बाबा साहेब का संविधान ही भारत की आत्मा है—अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया जदयू कार्यालय में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनी बाबा साहेब की जयंती… बाबा साहेब का संविधान ही भारत की आत्मा है—अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रांको चन्द्र नगर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को सम्मान, स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संविधान की बदौलत आज न केवल मानव समाज, बल्कि बेजुबान जीवों और प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण और संवर्धन की व्यवस्था भी संभव हो पाई है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हर वर्ग को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। वे आधुनिक भारत के निर्माण में एक ऐसे मार्गदर्शक बने, जिन्होंने समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतों ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि बाबा साहेब के बताए रास्ते समानता, शिक्षा और अधिकारों के सम्मान को अपनाकर ही समतामूलक समाज और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सकता है। मौके पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य सुबोध पटेल,दीपक सिन्हा,निलम वर्मा, सुबोध यादव, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून,गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, मनोज कुमार सिंह,अनिल जयसवाल,जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, संदीप केडिया, अविनाश पासवान, महासचिव राजीव रंजन,राजेश सिंह मुखिया, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, महासचिव फिरदोस आलम,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, चन्द्रशेखरम ,पूनम जयसवाल, ममता जायसवाल, वन्दना भारती,कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश आनंद,छात्र जिला अध्यक्ष,सिद्धांत सिंह छोटू, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह,संजय सिंह कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा,मदन मोहन मेहता,जदयू नेता गणेश पटेल,अमरेंद्र सिंह,पंकज गुप्ता, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू देव,जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव,विराट पटेल, नरेश कुमार सिंह, गीता कुमारी, रीता कुमारी, गणेश सिंह, सुनील कुमार, घनश्याम सिंह,उमा देवी सहित सैकड़ों जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाबा साहेब के वृतांत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए एक जागरूक, समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close