
खगड़िया सदर विधायक कार्यालय में मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती…गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश
खगड़िया सदर विधायक कार्यालय में मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती…गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के कचहरी रोड स्थित विधायक कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह दलित युवा संग्राम मोर्चा सह जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

समारोह की शुरुआत उपस्थित जदयू नेताओं के द्वारा बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अधिवक्ता नीलम वर्मा तथा बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया। वहीं, अपने अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति और एक चेतना थे।जिसका प्रमाण उनके द्वारा रचित संविधान है।उन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और लेखनी से सामाजिक कुरीतियों—जैसे जाति-पाति, छुआछूत और भेदभाव—को चुनौती दी और समतामूलक समाज की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक न्याय और समृद्ध भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का जीवंत प्रतीक है। उनके शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को अपनाकर ही समाज आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकता है।आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहेब के सपनों का बिहार बनायें, जिसमें दलित, अतिपिछड़ा, महिला सहित उपेक्षित, वंचित, शोषित वर्गों को सामाजिक मुख्यधारा में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अविनाश पासवान, वीणा पासवान, परमानंद राय, ललित चौधरी, राजेश सिंह मुखिया, बिससूत्री सदस्य फिरदोस आलम, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा,ममता जायसवाल, अमरेंद्र सिंह, पार्वती देवी, पंकज चौधरी,अनुज शर्मा, युवा नेता गणेश पटेल,राजीव कुमार ठाकुर, संतोष कुमार साह, वन्दना भारती, जयप्रकाश मौर्य,उमा देवी, गीता कुमारी, नीलेश सिंह मुन्ना एवं रविन्द्र पोद्दार सहित दर्जनों जदयू नेताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




