खगड़िया नगर परिषद के विकास कार्यों को मिली नई गति… सार्वजनिक शौचालयों के विस्तार से स्वच्छता अभियान को मजबूती : अर्चना कुमारी, सभापति 

खगड़िया नगर परिषद के विकास कार्यों को मिली नई गति… सार्वजनिक शौचालयों के विस्तार से स्वच्छता अभियान को मजबूती : अर्चना कुमारी, सभापति
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों को लगातार नई गति दी जा रही है। सड़क, नाला, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता जैसे जनहितकारी कार्यों के साथ अब सार्वजनिक शौचालयों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, मरम्मत एवं संचालन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों, कार्यालय परिसर, बस स्टैंड, रेलवे रोड, खेल मैदान तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय निर्माण एवं व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। प्राप्त सूचनानुसार नगर परिषद कार्यालय, माई जी ठाकुरबाड़ी, स्टेशन रोड मछली आढ़त, सब्जी मंडी, श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी, मथुरापुर फील्ड, रजिस्ट्री कार्यालय के समीप, कोशी कॉलेज ( निर्माणाधीन) पोस्ट ऑफिस रोड, बाजार समिति (निर्माणाधीन) , बस स्टैंड (दो निर्माणाधीन) , विद्यार्थी टोला (निर्माणाधीन), हरदाश्चक स्कूल समीप ( निर्माणाधीन ) , वार्ड 37 मस्जिद समीप, ज्ञानी चौक (निर्माणाधीन), योगेंद्र कला भवन, खेल भवन के सामने सहित कई स्थानों पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि कुछ जगहों पर कार्य प्रगति पर है।
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाना है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों एवं राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी।
वहीं सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद लगातार शहर के विकास और स्वच्छता के लिए कार्य कर रही है। जहां भी आवश्यकता महसूस की जा रही है, वहां सार्वजनिक शौचालय, सड़क, नाला, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करें, उन्हें स्वच्छ रखें तथा शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें। स्वच्छ शहर, स्वस्थ समाज की पहचान है।
नगर परिषद की इस पहल से शहरवासियों में खुशी देखी जा रही है तथा लोगों ने इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close