गोगरी: स्व. विभूती झा की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा… जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोगरी: स्व. विभूती झा की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा… जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खगड़िया/गोगरी (भोजुआ)/ कौशी एक्सप्रेस/ पुत्र अनमोल झा, आशीष झा (पत्रकार) एवं अमित झा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय विभूती झा जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर उनके निवास स्थान भोजुआ, गोगरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्व. झा की तस्वीर पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को विस्तार से याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. विभूती झा एक सरल, सज्जन एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज को दिशा देने का कार्य किया और अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
इस श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, ई. धर्मेंद्र, युवाशक्ति के नागेंद्र त्यागी, चंदन सिंह, विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक एवं परबत्ता विधायक ने स्व. झा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
इस मौके पर राजद नेता डॉ. नितेश कुमार, कौशल चंद्र यादव, भाजपा नेता वेद प्रकाश यादव, नीतीश कुमार सिंह, करुणेश मिश्र, विनोद झा, गोगरी अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. राहुल, डॉ. दीपक सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा संगीतमय पाठ किया गया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close