नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई…राजेंद्र चौक की बड़ी बसंती चैती दुर्गा प्रतिमा का भव्य विसर्जन… शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई…राजेंद्र चौक की बड़ी बसंती चैती दुर्गा प्रतिमा का भव्य विसर्जन… शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राजेंद्र चौक स्थित बड़ी बसंती चैती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन महा शोभा यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए थाना रोड, मेन रोड, लोहा पट्टी, एसडीओ रोड, मिल रोड, एनएसी रोड और स्टेशन रोड होते हुए आगे बढ़ी तथा अंततः धोबी घाट गायत्री मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती की और भव्य स्वागत किया। पूरे शहर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं, विभिन्न स्थानों पर व्यवसायियों एवं नगरवासियों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, ठंडा, लस्सी एवं शरबत की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।
शोभा यात्रा में समिति के सदस्य भुषण यादव, कुन्दन यादव, कुणाल यादव, सदानंद यादव, अभिषेक कुमार (मोंटी), सन्नी यादव, रूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे।
वहीं, समिति के अध्यक्ष कमल कुमार, उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि, सचिव पंकज कुमार रंजन, उपसचिव राज कुमार जायसवाल, युवा अध्यक्ष वकील यादव एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस ने नगरवासियों के सहयोग और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close