रामपुर (अलौली) में आस्था और परंपरा का संगम: प्राचीन चैती दुर्गा पूजा मेला शुरू, तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन पर जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव का बड़ा ऐलान — मौका मिला तो दिलाएंगी “राजकीय मेला” का दर्जा..

रामपुर (अलौली) में आस्था और परंपरा का संगम: प्राचीन चैती दुर्गा पूजा मेला शुरू, तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन पर जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव का बड़ा ऐलान — मौका मिला तो दिलाएंगी “राजकीय मेला” का दर्जा..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत रामपुर में आयोजित प्राचीन चैती दुर्गा पूजा मेला इस वर्ष भी पूरे वैभव और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो गया है। वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मेले के मुख्य आकर्षण तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जिला परिषद अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष संघ (बिहार) श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा के साथ चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो उठा।
अपने संबोधन में उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि वे भी इसी मिट्टी की बेटी हैं, और इस क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं एथलेटिक्स की खिलाड़ी रह चुकी हैं, इसलिए खेल और खिलाड़ियों के प्रति उनके मन में विशेष सम्मान और संवेदना है।


शुभारंभ के मौके पर अखाड़े में उत्साह चरम पर रहा। दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन शुरू किया, वहीं हजारों की संख्या में जुटे दर्शकों ने तालियों और उत्साह से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूरा वातावरण ग्रामीण परंपरा, खेल भावना और आस्था के संगम से सराबोर दिखा।

अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने मेले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और विरासत है। उन्होंने कहा कि वे तथा खगड़िया के धरतीपुत्र, लोकप्रिय पूर्व विधायक रणवीर यादव हमेशा हर वर्ग, हर समाज और हर जरूरतमंद के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक संकेत देते हुए कहा कि यदि उन्हें भविष्य में लोकसभा या राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होता है, तो वे इस प्राचीन चैती दुर्गा पूजा मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, खेल प्रतिभाओं के विकास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान, सरपंच विनोद मंडल, विकास, विभूति, पंच संजय कुमार अमीश अमोल , पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मेले की सफलता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की।
मेले में पूजा-अर्चना के साथ-साथ पारंपरिक झूले, ग्रामीण बाजार, खान-पान की दुकानें और सांस्कृतिक गतिविधियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग इस आयोजन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। आने वाले दो दिनों में कुश्ती प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close