चैती दुर्गा पूजा : भक्तिरस में डूबा शहर का चप्पा-चप्पा, रामनवमी की तैयारी भी जोरों पर, राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य सजावट…

चैती दुर्गा पूजा : भक्तिरस में डूबा शहर का चप्पा-चप्पा,
रामनवमी की तैयारी भी जोरों पर, राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य सजावट…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी को लेकर शहर का चप्पा-चप्पा भक्तिरस में सराबोर हो गया है। चारों ओर पूजा की तैयारियों का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है, वहीं पूजा समितियों के आयोजक भी भव्य आयोजन को लेकर पूरी तत्परता से जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री श्री 108 वासंती चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल एवं भव्य तोरणद्वार तैयार किए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। राजेंद्र चौक से लेकर स्टेशन रोड तक सजावट का कार्य जोर-शोर से जारी है।
मेला समिति के मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस ने बताया कि पूजा एवं मेला के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य—कमल कुमार, किशोर कुमार रवि, राज कुमार जायसवाल, पंकज कुमार रंजन, वकील यादव, कुणाल यादव, कुंदन यादव, भूषण यादव, सदानंद यादव, सन्नी यादव सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
रामनवमी पर विशेष तैयारी
रामनवमी के अवसर पर भी मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आयोजकों द्वारा सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समिति के सदस्य पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहेंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close