
खगड़िया में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्ती… स्टॉक का औचक निरीक्षण… घरेलू गैस के दुरुपयोग पर नजर, अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
खगड़िया में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्ती… स्टॉक का औचक निरीक्षण…
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर नजर, अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शनिवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों के स्टॉक पंजी की गहन जांच की, ताकि आम उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से होम डिलीवरी गैस उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मालूम हो कि निरीक्षण के क्रम में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट्स की भी जांच की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं घरेलू गैस का अवैध उपयोग तो नहीं किया जा रहा है। जांच के दौरान संबंधित एजेंसियों को पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं गड़बड़ी की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




