खगड़िया में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का पथ संचलन…भारतीय नव वर्ष मंगलमय हो’ के जयकारों से गूंजा शहर….

खगड़िया में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का पथ संचलन…भारतीय नव वर्ष मंगलमय हो’ के जयकारों से गूंजा शहर….

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ 19 मार्च 2026 (गुरुवार)। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, खगड़िया के भैया-बहनों एवं आचार्य/दीदीजी द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। घोष दल के साथ निकले इस संचलन ने पूरे शहर का वातावरण “हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो” के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विक्रम संवत 2083 के आगमन पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के पालन का संदेश दिया।
पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विश्वनाथगंज, विद्याधार, दान नगर, बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।
घोष दल का नेतृत्व विद्यालय के आचार्य संदीप जी ने किया। इस अवसर पर कक्षा तृतीय से नवम तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदीजी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।
विद्यालय के शिक्षक राजेश सिन्हा ने पथ संचलन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नव वर्ष के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है और उन्हें अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close