समृद्धि यात्रा में उमड़ा स्टूडेंट्स का उत्साह… डॉ. विवेकानंद के नेतृत्व में परमानंदपुर चौक पर छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  का किया भव्य स्वागत..

समृद्धि यात्रा में उमड़ा स्टूडेंट्स का उत्साह… डॉ. विवेकानंद के नेतृत्व में परमानंदपुर चौक पर छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  का किया भव्य स्वागत..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 13 मार्च 2026 को समृद्धि यात्रा के क्रम में जिले में आगमन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एनएच-31 स्थित परमानंदपुर चौक पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज तथा राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान संस्थान के संस्थापक डॉ. विवेकानंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खासकर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Bihar Student Credit Card Scheme के लाभार्थी छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक रही। छात्रों ने बताया कि इस योजना से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहायता मिली है।
छात्रों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जहां बिहार में मात्र 20 नर्सिंग स्कूल थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर लगभग 523 नर्सिंग कॉलेज तक पहुंच चुकी है, जो राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव को दर्शाता है।
छात्रों ने यह भी कहा कि खगड़िया जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलना जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी होगा।
मुख्यमंत्री के कार्यकाल में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जिले का विकास हुआ है। पर्यटन को बढ़ावा मिला है तथा सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं आम जनता तक पहुंची हैं। पुल-पुलियों के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुगम हुई है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्थापक डॉ. विवेकानंद, मेडिकल कॉलेज की प्रबंधक डॉ. रीना कुमारी रूबी, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सत्यम, माधुरी सेवा न्यास की सचिव भारती कुमारी तथा भाजपा खगड़िया के प्रवक्ता इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 📰

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close