सीएम नीतीश कुमार कल खगड़िया में कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और निरीक्षण…सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दी जानकारी… समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

सीएम नीतीश कुमार कल खगड़िया में कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और निरीक्षण…सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दी जानकारी... समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपनी प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया जिले में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और कई नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान वे 43 करोड़ से 35 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जबकि 261 करोड़ की लगत से 284 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री खगड़िया शहर में नगर सुरक्षा तटबंध के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर स्लुइश गेट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री जिले के अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के अलावा खगड़िया माथुरपुर के बीच केबिन पर निर्माणाधीन आरओबी की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग तक बनने वाले पथ निर्माण कार्य की भी समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड में बागमती नदी पर निर्माणाधीन पुल कार्य की समीक्षा करेंगे। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
सदर विधायक ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। इनमें राज्य उच्च पथ-95 के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य, खगड़िया जिले में कात्यायनी स्थान मंदिर के पर्यटन विकास कार्य, खगड़िया–परिहारा–बखरी लिंक पथ के निर्माण तथा खगड़िया रेलवे स्टेशन से महेशखूंट रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण कार्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री अलौली में 720 बेड वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर एससी/एसटी आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य, संसारपुर में पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय भवन निर्माण, खगड़िया जिला न्यायालय भवन (जी+3) के निर्माण कार्य और सदर, मानसी व गोगरी प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य की भी समीक्षा करेंगे।
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि समाहरणालय परिसर में संयुक्त कार्यालय भवन (जी+5) का निर्माण, नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण, पशुपालन विभाग परिसर में जिलास्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण तथा नगर परिषद खगड़िया के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गृह का निर्माण भी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परबत्ता के अगुवानी में गंगा नदी पर पुल निर्माण से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से खगड़िया जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close