
खगड़िया में सीएम की समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के लिए जदयू ने कसी कमर…कार्यकर्ताओं से जनसभा में अधिक भागीदारी की अपील…
खगड़िया में सीएम की समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के लिए जदयू ने कसी कमर…कार्यकर्ताओं से जनसभा में अधिक भागीदारी की अपील…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा और जनसभा को ऐतिहासिक सफलता हेतु शहर से सटे चन्द्रनगर रांको स्थित नये जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को जदयू की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। जबकि मंच का सफल संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने 13 मार्च को समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खगड़िया आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान करने और संसारपुर मैदान में उनकी जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों के साथ भाग लेने की अपील कार्यकर्त्ताओं से की।
बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने नसीहत भरे लहजे में जदयू कार्यकर्त्ताओं से मिलजूलकर संगठन को मजबूत करने के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांति सद्भावना पूर्वक सफल बनाने की दिशा में मार्गदर्शन किया।
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया सहित सम्पूर्ण बिहार की उन्नति, सामाजिक समरसता और विकास की निरंतर धारा को और अधिक प्रबल बनाने की दिशा में सीएम नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा मिल का पत्थर साबित होगा। जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह ने कहा कि समृद्धि यात्रा जनकल्याण हेतु नवीन युग का शुभारंभ है।युग पुरुष नीतीश कुमार का खगड़िया की धरती पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत सम्मान किया जाएगा। बैठक को जदयू के निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू नेता अरूण कुमार यादव, चन्दन कश्यप, पंकज कुमार पटेल, अजय मंडल, धर्मेंद्र महतो, अनिल जयसवाल ने भी संबोधित करते हुए समृद्धि यात्रा और जनसभा को ऐतिहासिक सफलता पर बल दिया। जबकि मंच संचालन कर रहे जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा और जनसभा न केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम है, बल्कि जनकल्याण के विराट संकल्प का पावन समागम सिद्ध होगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में समृद्धि यात्रा लोक-मंगल और जनसेवा का एक दिव्य अभियान बनकर उभर रही है। मौके पर जदयू नेताओं एवं पदाधिकारियों में मदन मोहन मेहता, लोहा सिंह, महासचिव राजीव रंजन,प्रकोष्ठ अध्यक्षों में शहाब उद्दीन युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी,ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम,विनय सिंह रोशन,डॉ रवि कुमार, सिद्धांत सिंह छोटू, सुबोध यादव, नन्दलाल मंडल, डॉ धीरेंद्र कुमार यादव,गणेश पटेल, गुरूदेव सिंह, सुमित कुमार, नीतीश सिंह पटेल, जयजयराम कुमार, प्रखंड/नगर परिषद अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, राजनीति प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, जीतेन्द्र पटेल, अमरेंद्र सिंह,ललन कुमार मुखिया, इम्तियाज खान,धनिक लाल दास,दिलीप कुमार सिंह,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, राजीव भाई पटेल, राजेश सिंह, पार्वती देवी, वन्दना भारती, प्रह्लाद सिंह, पंकज गुप्ता,कमल किशोर पटेल, शनिचर सदा, नवनीत सिंह गुड्डू यादव,वकिल सिंह, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, नीलकमल पटेल, चन्दन कुमार,अविनाश कुमार,विराट पटेल, भविष्य सिंह बिरन सदा, अमित कुमार गौतम, अंकित राज,अजय एवं प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




