एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में 1 मार्च को आयोजित होगा भव्य वार्षिक दिवस समारोह…

एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में 1 मार्च को आयोजित होगा भव्य वार्षिक दिवस समारोह…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राजेंद्र नगर स्थित एम.एस.आर. सैनिक स्कूल द्वारा विद्यालय परिसर में आगामी रविवार, 1 मार्च 2026 को वार्षिक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, भाषण एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी, जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार सिंह, प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मुंगेर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) महेश्वर मिश्र, डीन, छात्र कल्याण, मुंगेर विश्वविद्यालय तथा प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार, प्राचार्य, आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज, मुंगेर शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि के रूप में डॉ. बी.के. विद्यार्थी, पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बिहार सरकार तथा प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, मुंगेर विश्वविद्यालय कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा विद्यार्थियों द्वारा कई दिनों से कार्यक्रम की रिहर्सल की जा रही है। अभिभावकों एवं नगरवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार, सचिव डॉ. सुबोध कुमार एवं प्राचार्या श्रीमती रुभा कुमारी ने संयुक्त रूप से सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close