भवन निर्माण विभाग से एनओसी मिलते ही खगड़िया में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण : बबलू कुमार मंडल

भवन निर्माण विभाग से एनओसी मिलते ही खगड़िया में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण : बबलू कुमार मंडल

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। उक्त बातें सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि विधानसभा के चालू सत्र में उन्होंने जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर तारांकित प्रश्न उठाया था। जिसका जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि खगड़िया जिला मुख्यालय के हरदाशचक में 15 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है। जो वर्तमान में भवन निर्माण विभाग के अधीन है। स्वास्थ्य मंत्री ने सदर विधायक को बताया कि भवन निर्माण विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही एनओसी प्राप्त करते हुए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य खगड़िया में शुरू किया जाएगा।सात निश्चय 3 के तहत मिलेगा नया तोहफा:  सदर विधायक श्री मंडल ने बताया कि इसी तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि 7 निश्चय 3 के तहत नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में बेहतर पढ़ाई और इलाज के लिए लोक निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित करने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस निर्णय के आलोक में भी सरकार की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा। विधायक ने बताया कि वे खगड़िया की मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्हें पता है कि खगड़िया के लोगों की जरूरतें क्या हैं और इसी को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका काम अटकी हुई योजनाओं को धरातल पर उड़ाना है। जिसके लिए वे दिन रात एक किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि सदन में अभी और भी लोक कल्याणकारी मामले उनके द्वारा उठाए जाएंगे। इधर जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला उपाध्यक्ष शम्भू झा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू नेता अविनाश पासवान, प्रभाकर चौधरी मन्टून, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार पटेल, प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, इम्तियाज खान, डॉ रवि कुमार, सिद्धांत सिंह छोटू,विनय सिंह रोशन तथा संतोष कुमार साह आदि जदयू नेताओं ने विधानसभा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थापना को लेकर आवाज बुलंद करने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को साधुवाद दिया।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close